पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जमाने के साथ बदलाव नहीं किया तो विकास संभव नहीं : पंवार

जमाने के साथ बदलाव नहीं किया तो विकास संभव नहीं : पंवार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | आरपीएससीके चेयरमैन डॉ. ललित के. पंवार ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। यह सतत प्रक्रिया है। व्यक्ति कभी परिपूर्ण नहीं हो सकता, इसके लिए लिए सतत सीखना पड़ता है। उसे जमाने के साथ बदलाव भी करना पड़ता है। ऐसा नहीं करने से विकास संभव नहीं हैं। वे रविवार को यूजीसी की ओर से जेएनवीयू मनोविज्ञान विभाग में ‘जीवन कौशल शैली’ विषयक दो दिवसीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जेएनवीयू के कुलपति प्रो.आरपी सिंह ने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन कौशल को निखारने के लिए दृढ़ निश्चय, धैर्य, ज्ञान और मेहनत का परिचय देना होगा। कार्यक्रम का प्रारंभ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहायक प्रोफेसर डॉ. नरेश नेभिनानी के व्याख्यान से हुआ।

इन्होंनेभी किया संबोधित | कार्यक्रममें एमिटी विवि की निदेशक प्रो. उमा जोशी, जेएनवीयू प्रबंधन विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. नीलम कल्ला, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रवि गुंठे, वित्त नियंत्रक आबिद खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की संयोजक डाॅ. हेमलता जोशी थी। संचालन हेमप्रभा पुरोहित नूपुर व्यास ने किया।

दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुरू हुआ। इसे आरपीएससी के चेयरमैन ललित के पंवार ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...