पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चिकित्सा जांच शिविर में 254 मरीज लाभान्वित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलौदी | विश्वहिंदू परिषद के तत्वावधान में रविवार को इंडिया हेल्थ लाइन के तहत सिद्धि विनायक मंदिर परिसर में निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इसमें 254 मरीज लाभान्वित हुए। सुबह 11 बजे डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. मधु शर्मा, डॉ. गुंजन रानी सक्सेना, प्रांत सहमंत्री कन्हैयालाल व्यास जिलाध्यक्ष जगमोहन थानवी ने शिविर का शुभारंभ किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों हेल्थ एंबेसडरों द्वारा रोगियों की रक्तचाप, मधुमेह आदि की जांच की गई। महिला चिकित्सकों ने 64 महिला रोगियों की जांच की। गंभीर रूप से बीमार के रूप में चिह्नित रोगियों को उच्च चिकित्सा के लिए जोधपुर रेफर किया गया। इनका उपचार जेआरएस परिवार फलौदी दादोसा परिवार द्वारा निशुल्क किया जाएगा। जेआरएस फाउंडेशन द्वारा शिविर में रोगियों को निशुल्क दवाएं दी गईं। मीडिया प्रभारी भंवरलाल पंवर ने बताया कि सेवा प्रमुख जगदीश जयपाल, जिला सहमंत्री जयप्रकाश गूचिया, प्रभुलाल गूचिया, प्रमोदसिंह राजपुरोहित, ऊंकार जसमतिया, ललित किशोर पंवार, मधुकर मोखा आदि ने सेवाएं दीं।

खबरें और भी हैं...