पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जोधपुर वार्ड 55 के महामंदिर क्षेत्र में सीमेंट सड़क निर्माण का शुभारंभ

जोधपुर- वार्ड 55 के महामंदिर क्षेत्र में सीमेंट सड़क निर्माण का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम वार्ड 55 महामंदिर क्षेत्र में रविवार को महापौर घनश्याम ओझा ने सीसी रोड के निर्माण का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय पार्षद सुषमा परिहार ने बताया कि महामंदिर इलाके में सीसी रोड के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों के साथ बाहर से आने-जाने वालों को राहत मिलेगी। इस मौके पर चंचलराज धारीवाल ने महापौर ओझा का साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. चिमनसिंह परिहार, आेमप्रकाश राठी, जयसिंह परिहार, लक्ष्मी धारीवाल, श्रैणिक परिहार, किशललाल राठी जुगल लाेढा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...