कुर्शीद मोहम्मद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव नियुक्त
पीपाड़ शहर | राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष निजाम कुरैशी संभाग अध्यक्ष मुख्तार अनीस चिश्ती के निर्देशानुशार जिलाध्यक्ष जोधपुर देहात अबुल कलाम कुरैशी ने कुर्शीद मोहम्मद लवारी को अल्पसंख्यक समाज के लिए किए गए उनके योगदानों को ध्यान में रखते हुए जोधपुर जिला देहात कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। कुर्शीद मोहम्मद लवारी के महासचिव नियुक्त होने पर लवारी ग्राम के मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्शीद मोहम्मद का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।