सूर्य सप्तमी पर हुए सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम
जोधपुर| श्रीशाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को सूर्य सप्तमी महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर कई धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। साथ ही महाप्रसादी भी वितरित की गई। चांदपोल स्थित भास्कर वाटिका में शाकद्वीपीय ब्राह्मण सूर्य सप्तमी यज्ञ महोत्सव समिति के यज्ञ संयोजक नरनारायण पुरोहित के सान्निध्य में 121वां यज्ञ महोत्सव आयोजित हुआ। इसके मुख्य यजमान भुवनेश शर्मा सुमन थे। इस दौरान भगवान सूर्यदेव का अभिषेक कर फूलमंडली सजाई गई। इसके बाद महाआरती की गई। महाप्रसादी में राजेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, सुरेश शर्मा, फौजी, अनिल, सुनील शर्मा, ओम ओके, उत्तम शर्मा, पमसा, राजेश शर्मा, राजकुमार, राजू, मुन्नसा, विजय शर्मा, मोहनकिशन शर्मा, रमेशकिशन, गोपाल, ओमप्रकाश, जितेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, भानु आदि ने सहयोग दिया। इससे पहले शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के पंडित मोहनलाल माणकलाव देवनारायण की अगुवाई में 101 स्वजातीय बंधुओं ने सामूहिक अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की।
सुंदरकांडपाठ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए| इधर,पंचवटी कॉलोनी स्थित भास्कर भवन में राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ ओर से सूर्य सप्तमी महोत्सव मनाया गया। संघ के अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा ने बताया कि समाज बंधुओं ने श्याम परिवार के साथ सुंदरकांड पाठ किया। संघ सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि दीनदयाल शर्मा, जुगलकिशोर शर्मा, रोहित, मनीष, विशाल, रवि आदि ने सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना कर फूलमंडली की। सांस्कृतिक संध्या में बालक-बालिकाओं ने विभिन्न फिल्मी और राजस्थानी गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं वरिष्ठजनों और विभिन्न प्रतियोगी बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज बंधुओं द्वारा रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्तदान किया गया। उधर, चंदन पार्श्व पदमावती महाशक्ति पीठ में शुक्ल सप्तमी महोत्सव पर मां पदमावती का महापूजन हुआ। भैरूबाग विनय संगीत मंडल गुरों का तालाब महिला मंडल की ओर से भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। अंत में गुरु मैया ने अध्यात्म में जाने के लिए भक्ति में प्रीत लगाने की बात कहीं।
चांदपोल स्थित भास्कर वाटिका में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं।