पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माहेश्वरी समाज ने किया लोहिया का अभिनंदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया वैलेंटाइन-डे

धर्म व्यक्ति को दुराचरण से रोकता है : अरविंद सागर

वैलेंटाइन-डे रविवार को विश्व हिंदू परिषद पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने अपने माता-पिता का पूजन कर देश की युवा पीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति का त्याग कर भारतीय संस्कृति को अपनाने का संदेश दिया। विहिप महानगर मंत्री प.राजेश दवे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणपति पूजन से हुई, तत्पश्चात अतिथियों का परिचय करवाया गया। इस अवसर पर साध्वी रेखा ने कहा कि देश में बढ़ रही पाश्चात्य संस्कृति के कुप्रभाव के कारण आज की युवा पीढ़ी अपने माता पिता का सम्मान नहीं कर रही देश मे सैकड़ों माता पिता वृद्धाश्रम मे अपना जीवन गुजार रहे हैं। इस अपसंस्कृति को रोकने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। कार्यक्रम को विहिप के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.भवानी लाल माथुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मे विधायक कैलाश भंसाली, सूर्यकांता व्यास, राम तोलानी, रमेश खटवानी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...