बच्चों को बताया पैरेंट्स-डे का महत्व
बच्चों को बताया पैरेंट्स-डे का महत्व
जोधपुर | शास्त्रीनगर स्थित शांति निकेतन प्रेप स्कूल के प्रांगण में बच्चों ने रविवार को पैरेंट्स-डे का महत्व जाना। स्कूल की डायरेक्टर शोभा मोदी एवं सेंटर हैड धृतिकल्पा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रिंसिपल डॉ. मयूरी खत्री ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों को स्वनिर्मित कार्ड जिसमें माता पिता के चित्रों काे दर्शाया गया।
पाकविस्थापित आज सीएम से मिलेंगे
जोधपुर | हिन्दूपाक विस्थापित अपनी मौलिक समस्याओं के समाधान को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलेंगे। सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढ़ा ने बताया कि उनके संगठन से जुड़े लगभग 2000 विस्थापित सुबह 10 बजे सीएम से मिलकर ज्ञापन देंगे। विस्थापितों को नागरिकता देना, गरीब परिवारों को रहने के लिए जमीन और शिक्षा स्वास्थ सहित पुनर्वास और लीगल रिजिम देने की मांगें हैं।