पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन जिलों की कोर कमेटी की बैठक लेंगी सीएम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन जिलों की कोर कमेटी की बैठक लेंगी सीएम

राज्यके आगामी बजट के लिए सुझाव लेने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार सुबह दस बजे कायलाना रोड स्थित एक होटल में संभाग के पाली, जालोर सिरोही जिले के जनप्रतिनिधियों की कोर कमेटी की बैठक लेगी। इस बैठक में अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जनवरी में जोधपुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने संभाग के जोधपुर, बाड़मेर जैसलमेर जिलों की काेर कमेटी की बैठक में बजट के लिए सुझाव लिए थे। इसी कड़ी में शेष रहे जिलों की कमेटियों से सुझाव लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कोर कमेटी की बैठक से पहले सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे भदवासिया आरओबी का लोकार्पण करेगी। दोपहर में एक बजे जेएनवीयू छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करेगी। इस मौके पर सम्मान समारोह भी होगा। संकाय प्रतिनिधि प्रशांत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विधि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. प्रो. महेश माथुर मुख्य अतिथि होंगे। दो बजे मुख्यमंत्री जयपुर के लिए रवाना होगी।

बैंककर्मियोंका ‘मार्च टु पार्लियामेंट’ 14 मार्च को

बैंकऑफ इंडिया एंप्लॉइज यूनियन की अंचल स्तरीय सेमिनार रविवार को परवाना भवन, माधोबाग में आयोजित की गई। राजस्थान प्रदेश बैंक एंप्लॉइज यूनियन के उप महासचिव एलएन जालानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सेमिनार में 77 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पवन कुमार पाटोदी ने समारोह की अध्यक्षता की। हरिसिंह चारण ने संचालन किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए जालानी ने बताया कि 8 जनवरी की सफलतम हड़ताल सैद्धांतिक मुद्दों को लेकर हुई, साथ ही सेवा शर्तों में एकतरफा छेड़खानी बदलाव बैंक कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेगा। 14 मार्च को दिल्ली में 40000 बैंककर्मियों का मार्च टू पार्लियामेंट एआईबीईए द्वारा बैंकिंग रिफोर्मस के विरोध में किया जाएगा। सेमिनार को विशिष्ट अतिथि धर्मवीर शेखावत, आरजी शर्मा ने भी संबोधित किया।

जिलाखेल अधिकारी का परिवार माचिया पार्क घूमने गया, पीछे चोरों ने 9 लाख की नकदी आभूषण चुराए

सरदारपुराथाना क्षेत्र में प्रथम सी रोड पर रहने वाले जिला खेल अधिकारी का परिवार रविवार को माचिया सफाई पार्क घूमने गया था। पीछे चोरों ने सूने मकान मेें सेंध लगा लाखों की नकदी आभूषण चुरा लिए। चोरों ने महज दो घंटे में मकान से नकदी आभूषण चुरा लिए। इस वजह से पुलिस को संदेह है कि चोरों ने पहले मकान की रैकी कर सेंध लगाई है। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा प्रथम सी रोड निवासी सोहनलाल पुत्र नारायणलाल चौधरी ने रिपोर्ट दी कि वह जिला खेल अधिकारी है। रविवार को किसी काम से बोरानाडा गया था। पीछे उसके परिजन दोपहर तीन बजे माचिया सफारी पार्क घूमने गए थे। परिवार वाले करीब शाम पांच बजे घर लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। चोरों ने महज दो घंटे में मकान से करीब 9 लाख की नकदी 19 तोला सोने के आभूषण चुरा लिए।

पड़ोसीके मकान में चोरी का प्रयास करने वाले हिस्ट्रीशीटर को जेल भेजा

बनाड़थाना क्षेत्र में शांति पेट्रोल पंप के पास रामदेव नगर में अपने ही पड़ोसी के मकान में चोरी का प्रयास करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भिजवा दिया। बनाड़ पुलिस ने बताया कि रामदेव नगर निवासी सरोज प|ी अशोक कुमार मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि गत शुक्रवार देर रात 2:15 बजे उनके मकान की छत के रास्ते से कोई चोर अंदर घुसा था। आवाज होने पर उनकी नींद खुली तो उन्होंने चोर को पकड़ लिया। चोर उनके पड़ोस में रहने वाला शोभाराम जाट निकला। इस पर उन्होंने देर रात मकान में घुसने का कारण पूछा तो आरोपी उनके साथ मारपीट कर फरार हो गया। देर रात पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी एकता नगर निवासी शोभाराम (23) पुत्र दीपाराम जाट को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ नकबजनी, लूट, चोरी, जानलेवा हमले के करीब 15 मामले दर्ज हो रखे हैं।

जुआखेलते आठ को पकड़ा, 15100 रुपए बरामद

चौपासनीहाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के शंकर नगर में पुलिस ने आठ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 15100 रुपए भी बरामद हुए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी जब्बर सिंह ने बताया कि राजीव गांधी नगर निवासी इकबाल पुत्र इस्माइल खां, शांतिप्रिय नगर के धीरज पुत्र रमेशचंद्र, ज्योति नगर के जसराज पुत्र बाबूलाल, चांदणा भाखर के धर्मेंद्र पुत्र शंकरलाल गहलोत को 5800 रुपयों के साथ और राजीव गांधी नगर के अजीज खान पुत्र मुमताज खान, सोमानी कॉलेज के अनवर हुसैन पुत्र मोहम्मद सिद्दीक, असगर पुत्र सेणू खां, शांति प्रिय नगर के आरिफ पुत्र असलम हुसैन को 9300 रुपयों के साथ जुअा खेलते गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...