पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराधों पर नियंत्रण कर सिस्टम को सुगम बनाएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिमिनल जस्टिस डिलीवरी सिस्टम पर क्या-क्या कर रही न्यायपालिका कार्यपालिका

न्यायपालिका और कार्यपालिका का सोसायटी से कमिटमेंट

मुख्यमंत्री राजे ने राज्य न्यायिक अकादमी के गेस्ट हाउस का लोकार्पण किया

जोधपुर|राज्यन्यायिक अकादमी में चल रहे जिला जजों के ट्रेनिंग प्रोग्राम और दो दिवसीय वर्कशाॅप के समापन समारोह के अवसर पर रविवार को न्यायपालिका, कार्यपालिका विधायिका के प्रमुख लोग मौजूद थे। माहौल में इतनी सहजता थी कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अजीतसिंह ने वैलेंटाइन-डे की बधाई देते हुए प्रदेश के लोगों को सरल, सुगम पारदर्शी सिस्टम देने का कमिटमेंट किया। अकादमी के चेयरमैन न्यायाधीश गोविंद माथुर ने स्वागत भाषण में ही कह दिया कि माघ महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी, वैलेंटाइन-डे पर सभी का स्वागत है। न्यायपालिका कार्यपालिका ने सोसायटी में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताई, उनके समाधान के रास्तों पर चर्चा की और किसे-क्या सुधार करना है इस पर खुल कर बातें की। यह भी तय किया कि दोनों साथ-साथ चल कर सोसायटी को त्वरित निष्पक्ष न्याय दिलाएंगे।

खबरें और भी हैं...