पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • वापी में बनेगा गुरु जंभेश्वर मंदिर, जागरण के बाद शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न

वापी में बनेगा गुरु जंभेश्वर मंदिर, जागरण के बाद शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | वापी/जाेधपुर

गुजरातके वापी शहर में रविवार को श्री विश्नोई समाज गुजरात, दमण सिलवासा की ओर से गुरु जंभेश्वर महाराज के मंदिर का शिलान्यास किया गया। जाजीवाल धोरा के स्वामी भागीरथदास आचार्य, स्वामी सुदेवानंद महाराज, स्वामी बलदेवानंद महाराज, संत राजूराम अन्य संतों के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई, फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, बिहारीलाल नोखा, अखिल भारतीय जीव रक्षा सभा के अध्यक्ष साहबराम, जीव रक्षा सभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष शिवराज जाखड़, आईआरएस अशोक कुमार विश्नोई, मुंबई रेलवे के चीफ इंजीनियर मांगीलाल खीचड़ पीलवा, श्री गुरु जंभेश्वर ट्रस्ट मुंबई के अध्यक्ष जालाराम विश्नोई बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, मुंबई, नासिक, अहमदाबाद से बड़ी संख्या में लोग वापी पहुंचे। शनिवार को रात्रि जागरण में संत राजूराम अन्य संतों ने भजनों की प्रस्तुति दी। सुबह भागीरथदास आचार्य के सान्निध्य में जांभोजी की सबद वाणी के उच्चारण से पाहल बनाया गया। पाहल देते हुए आचार्य ने जांभोजी के 29 नियमों के पालन करने का आह्वान किया। मंदिर निर्माण के लिए धर्मप्रेमियों भामाशाहों ने बढ़ चढ़कर सहयोग राशि दी। इस दौरान नासिक से व्यवसायी नरेश गोदारा, खेताराम चौधरी, लोहावट यूथ कांग्रेस के महासचिव भंवरलाल कंस्वा, बाबूराम बेनीवाल, राकेश, मुंबई से सीए किशाेर साहू, अहमदाबाद से पत्रकार मनोहर खीचड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मंदिर शिलान्यास के दौरान आयोजित धर्म सभा को संतों ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...