पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • इधर, 20 इमारतों को जोड़ने 6 किमी. लंबी देश की सबसे बड़ी सर्विस टनल बना आईआईटी रचेगा कीर्तिमान

इधर, 20 इमारतों को जोड़ने 6 किमी. लंबी देश की सबसे बड़ी सर्विस टनल बना आईआईटी रचेगा कीर्तिमान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊंची इतनी कि ट्रक गुजर जाए

50 फीसदी काम पूरा, छह महीने में होगी तैयार

मनोजकुमारपुरोहित. जोधपुर| नागौररोड पर करवड़ स्थित आईआईटी कैंपस में बनने वाली 6 किलोमीटर लंबी टनल देश के किसी उच्च शैक्षणिक संस्थान अथवा सरकारी उपक्रमों में सबसे लंबी सर्विस टनल होगी। इस टनल से कैंपस में बनने वाले 20 से ज्यादा भवन जुड़े होंगे। करीब 3 किलोमीटर की मुख्य टनल 4x4 मीटर की होगी, जबकि अन्य भवनों से आकर मुख्य टनल में जुड़ने वाली 3 किमी लंबाई की सब टनल 2x 2 मीटर की होगी। टनल 50 फीसदी पूरी हो गई और अगले छह माह में यह पूरी तैयार हो जाएगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रो. सीवीआर मूर्ति ने बताया कि बिजली, पानी अन्य सर्विस लाइन्स इसी टनल से निकलेंगी। इसका उद्देश्य यह है कि एक बार सड़क बनने के बाद लंबे समय तक किसी कार्य के लिए सड़क को खोदना पड़े। उन्होंने दावा किया कि इतनी लंबी सर्विस टनल देश के किसी उच्च शैक्षणिक संस्थान अथवा सरकारी उपक्रम में नहीं है।

खबरें और भी हैं...