पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाटक पपेट शो से देंगे स्वच्छता का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर| नगरनिगम की ओर से सूर्यनगरी को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए काफी प्रयास किया गया। कई योजनाएं लागू की। मगर शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आई। सफाई कर्मचारियों की फौज के बावजूद शहर में नियमित सफाई नहीं हो रही। अब नगर निगम ने शहरवासियों को सफाई के प्रति जागृत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नुक्कड़ नाटक कठपुतली शो (पपेट शो) का सहारा लिया जाएगा। दरअसल नगर निगम ने बीते नौ साल में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई तरह के प्रयोग किए। डोर टु डोर वेस्ट कलेक्शन से लेकर लोगों से सफाई शुल्क तक वसूल किए गए। मगर हकीकत में सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आई। इसके चलते निगम को कंपनियों के दावे झेलने पड़े हैं। अब निगम प्रशासन सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आमजन को जागरूक करेगा। नगर निगम आयुक्त हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि लोग सफाई के प्रति काफी सजग हुए हैं, लेकिन निगम का प्रयास है कि हर एक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। इसलिए अब नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो होंगे। इसके लिए एनजीओ से संपर्क किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...