रेलवे ने वसूला 1 लाख 18 हजार रुपए जुर्माना
जोधपुर| जोधपुररेलवे स्टेशन प्लेटफार्म जांच अभियान के तहत रेलवे ने 1 लाख 18 हजार 475 रुपए का जुर्माना वसूला है। शनिवार को हुए इस अभियान में आरपीएफ के 25 जवान रेलवे चैकिंग के 36 कर्मचारी शामिल हुए। जांच के दौरान 385 जनों को बिना टिकट, दो अनबुक्ड लगेज चार जनों को गंदगी फैलाते पकड़ा गया। कुल 391 केस बनाए गए। इनसे किराए के 21 हजार 725 रुपए जुर्माने के 96 हजार 250 रुपए वसूले गए। अनबुक्ड लगेज के सौ रुपए गंदगी फैलाने वालों से चार सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया।