पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ‘घर से हो स्वच्छता की शुरुआत’ नाटक पपेट शो से देंगे संदेश

‘घर से हो स्वच्छता की शुरुआत’ नाटक पपेट शो से देंगे संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम की ओर से सूर्यनगरी को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखने के लिए काफी प्रयास किया गया। कई योजनाएं लागू की। मगर शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आई। सफाई कर्मचारियों की फौज के बावजूद शहर में नियमित सफाई नहीं हो रही। अब नगर निगम ने शहरवासियों को सफाई के प्रति जागृत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नुक्कड़ नाटक कठपुतली शो (पपेट शो) का सहारा लिया जाएगा। दरअसल नगर निगम ने बीते नौ साल में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई तरह के प्रयोग किए। डोर टु डोर वेस्ट कलेक्शन से लेकर लोगों से सफाई शुल्क तक वसूल किए गए। मगर हकीकत में सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आई। इसके चलते निगम को कंपनियों के दावे झेलने पड़े हैं। अब निगम प्रशासन सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आमजन को जागरूक करेगा।

^ लोग अब कचरे के प्रति काफी सजग हुए हैं। पर हमारा प्रयास है कि हर एक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। इसलिए अब नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो होंगे। इसके लिए एनजीओ से संपर्क किया जा रहा है।

-हरिसिंहराठौड़, आयुक्त,नगर निगम

1. कनकरामकी का घर-घर कचरा संग्रहण।

2.रिसोर्सपर्सन श्रीनिवासन ने भी प्रयास किए।

3.आमजनता पर सफाई शुल्क वसूल कर 10 करोड़ कमाए, नतीजा शून्य।

4.20करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाया, सफलता नहीं मिली।

5.डंपिंगस्टेशन तक कचरा परिवहन करना शुरू, मगर उत्साहजनक परिणाम नहीं।

...औरअब स्वच्छता का संदेश देने वाले नुक्कड़ नाटक पपेट शो होंगे।


खबरें और भी हैं...