मिट्टी से पाल व्यवस्थित कर चारों तरफ पेड़-पौधे लगवाने से रुकेगा भूमि का कटाव
जोधपुरके बावरला गांव में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के तहत गोद ली गई पिनाडिया नाडी में गत पांच दिनों से चल रही खुदाई साफ सफाई का शनिवार सुबह जोधपुर पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ ने जायजा लिया। उनके साथ डीसीपी पश्चिम समरवीर सिंह एडीसीपी पूर्व श्रीमनलाल मीणा भी थे। इस दौरान राठौड़ ने नाडी के चारों ओर गोचर भूमि की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए तथा बरसाती पानी के संग्रहण के लिए नाडी की व्यवस्थित खुदाई करवाने की बात कही।
डांगियावास थानाधिकारीे रामसिंह पूनिया, अतिरिक्त पुलिस उप निरीक्षक भारूराम सिपाही रामचंद्र के नेतृत्व में चल रही नाडी की खुदाई साफ-सफाई कार्य को लेकर कमिश्नर ने संतोष जताया। कमिश्नर ने उपस्थित ग्रामीणों बावरला सरपंच से भी नाडी के विकास पर राय मांगी। ग्रामीणों ने नाडी की खुदाई से प्राप्त मिट्टी से नाडी की पाल को व्यवस्थित बनाने उसके चारों तरफ भूमि कटाव रोकने के लिए पेड़-पौधे लगाने की बात कही। इस पर पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। नाडी में आवागमन के लिए इसमें तल तक सीढ़ियां लगाने पर भी चर्चा की गई।
कमिश्नर ने किया बावरली में पिनाडिया नाडी का निरीक्षण।