सामूहिक विवाह समारोह को लेकर बैठक आयोजित
जोधपुर. मारवाड़शेख सय्यद मुगल पठान जिला विकास समिति की बैठक शनिवार को हुई। समाजसेवी हमीम बक्श की अध्यक्षता में बंबा क्षेत्र स्थित समिति कार्यालय में आयोजित बैठक में सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अब्दुल वहीद, सिकंदर खान, शाकिर, सैय्यद आरिफ अली, फिरोज खान, अनवर हुसैन, मोहम्मद शफी, अकबर, जेके सैय्यद शौकत अली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।