पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज ब्रीफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालेसर- युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर संपन्न

क्षेत्रकी ग्राम पंचायत देवातू में नेहरू युवा मंडल जोधपुर द्वारा पंचायत समिति सेखाला के युवाओं के लिए युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। गुरुवार को देवातू गांव में पंचायत समिति स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बालेसर प्रधान बाबूसिंह इंदा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ना होगा। इस मौके पर जिला युवा समन्वयक एसएस जोशी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। युवाओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामस्वरूपसिंह चौहान, ग्राम सेवा सहकारी समिति देवातू के अध्यक्ष भंवरसिंह इंदा, देवातू सरपंच जसवंत कंवर, नोडल अधिकारी चावंडसिंह इंदा, ग्राम सेवा सहकारी समिति गोपालसर के अध्यक्ष नरपतसिंह इंदा, सेखाला ब्लॉक के प्रभारी नखतसिंह इंदा सहित जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कई गांवों के दर्जनों युवाओं ने भाग लिया।

देचू-शाला स्वच्छता कार्यक्रम परीक्षा के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

ग्रामपंचायत देचू की बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में शाला स्वच्छता कार्यक्रम परीक्षा में प्रथम द्वितीय आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को स्कूल में शाला स्वच्छता की परीक्षा में बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा हिना प्रथम कक्षा 5 की छात्रा भगवती द्वितीय स्थान राप्रावि के छात्र रावलराम कक्षा 5 प्रथम, सोमाराम कक्षा 4 प्रथम, लक्ष्मणराम कक्षा 5 द्वितीय आने पर सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर देचू नोडल प्रभारी किशनाराम, बालिका स्कूल प्रधानाध्यापिका शोभा मीणा, अध्यापिका रेणु बाला, सुनीता, पूर्व उप सरपंच जेठुसिंह, सौभाग्य सिंह, सुमेर राणा, खुमानसिंह विद्यालय के स्टूडेंट्स उपस्थित थे।

बापिणी-प्रशिक्षु थानाधिकारी का सम्मान

जोधपुरजिला ग्रामीण पुलिस की ओर से आयोजित संपर्क सभा एवं पुलिस महानिरीक्षक गिरधारीलाल शर्मा द्वारा किए गए वार्षिक निरीक्षण के दौरान मतोड़ा पुलिस थाने मे कार्यरत प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर इमरान खान को प्रशिक्षु काल मे उल्लेखनीय, उत्कृष्ट कार्य सेवाओं कुशलतापूर्वक पालन करने पर महानिरीक्षक शर्मा ने प्रमाण-पत्र पांच सौ रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खान को सम्मानित करने पर थाना स्टाफ क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देकर खुशी व्यक्त की।

मथानिया-निजी शिक्षण संस्थानों की बैठक कल

तिंवरीब्लाॅक के सभी निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों की बैठक रविवार को तिंवरी समिति मुख्यालय पर आयोजित होगी। तिंवरी निजी शिक्षण संस्थान के संचालक नृसिंह गोदारा ने बताया कि बैठक का आयोजन शहीदे आजम सरदार भगतसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में 14 फरवरी को सुबह 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में आरटीई सहित शैक्षिक सहित विभिन्न विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा। बैठक में तिंवरी पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त निजी उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, उच्च प्राथमिक प्राथमिक शिक्षण संस्थानों के संचालक भाग लेंगे। बैठक के दौरान तिंवरी ब्लाॅक निजी शिक्षण संस्थान संघ का गठन भी किया जाएगा।

तिंवरी-चौहान जिला मंत्री मनोनीत होने पर जताई खुशी

कमलकिशोर चौहान के अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के जिला मंत्री मनोनीत होने पर भाजपाइयों ने मुंह मीठा करवाकर खुशी जताई। इस दौरान भाजपा नेता विजय गोयल, गणपतसिंह, दुर्गादास वैष्णव, अर्जुन प्रजापत, चुतराराम सियोल, मुकेश रामावत, मोती सिंह राजपुरोहित सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।

भोपालगढ़-मृतक की प|ी को दी 50 हजार की राशि

जयरामजीकी ढाणी मे कुछ माह पूर्व सड़क दुर्घटना मे सीताराम देवडा की मौत हो गई। पटवारी जितेंद्र जाखड़ ने बताया कि तहसील कार्यालय मे मृतक सीताराम की पत्‍‌नी इमरती देवी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से नायब तहसीलदार अर्जुनसिंह राव ने 50 हजार रुपए का चैक दिया गया। इस अवसर पर आरआई उगराराम, पटवारी जितेंद्र जाखड़, भूपेंद्र देवड़ा, सुमेरराम सोलंकी, रामेश्वरलाल देवड़ा सहित कई लोग मौजूद थै।

ओसियां-गायत्री परिवार का श्रीराम शर्मा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 16 को

अखिलविश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में श्रीराम शर्मा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 16 फरवरी को बांसवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विशेष सहयोग करने वाले अध्यापकों का शिक्षा मंत्री एवं शांतिकुंज के वरिष्ठ प्रतिनिधि द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजक मोतीलाल सोनी ने बताया कि ओसियां में ही हनुमान सिंह भाकर, रूपाराम लेगा, शेरगढ़ में लीलाराम सोनी, फलौदी में जगदीश चंद पालीवाल को सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...