अश्व प्रेमी दल पहुंचा खीचन
अश्व प्रेमी दल पहुंचा खीचन
खीचन | फ्रेंडऑफ मारवाड़ी काठियावाड़ी हॉर्स संस्था इंग्लैंड का चार सदस्य दल जोधपुर से अश्वों पर सवार होकर खीचन पहुंचा। खीचन पहुंचने पर खीचन अश्वशाला के संचालक कैलाश सिंह थानक ने उनका स्वागत कर अपनी अश्वशाला के मारवाड़ी घोड़ों का निरीक्षण करवाया। दल की प्रभारी कारोलाई मुर्रे के अनुसार उनकी संस्था अश्व पालकों को अश्वों के मुंह में लगाने के लिए बिना कांटों की प्लेन लगाम उपयोग में लेन का आग्रह कर उसकी खूबियों एवं उसके लगाने से अश्वों को होने वाले लाभ की जानकारी देती है। उनका दल अश्वपालकों को निशुल्क लगामें भी उपलब्ध करवाता है। खीचन में इस दल द्वारा अश्व पालक कैलाश सिंह थानक, वीरेंद्रसिंह राजपुरोहित एवं रूपाराम महाराज को भी ये लगामें दी। इस दल ने कुरजां एवं ग्राम में स्थित कलात्मक हवेलियों को भी निहारा।
पेंशनरसमाज का जिला सम्मेलन कल
पीपाड़ | पेंशनर्ससमाज का जिला सम्मेलन 14 फरवरी को जोधपुर में आयोजित होगा। सम्मेलन में 80 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनर्स को सम्मानित किया जाएगा तथा पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। पेंशनर्स समाज के उपशाखा पीपाड़ के अध्यक्ष ने बताया की जो इस सम्मेलन में भाग लेना चाहते है, वो 14 फरवरी को सुबह 10.30 बजे सेठ रामरख मालणी राउमावि पहुंचे।