पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ट्रक के टूल बॉक्स में लोहे की सिल्लियां डाल वजन में हेराफेरी करने वाले चालक को पकड़ा, दूसरा फरार

ट्रक के टूल बॉक्स में लोहे की सिल्लियां डाल वजन में हेराफेरी करने वाले चालक को पकड़ा, दूसरा फरार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | महामंदिरकी भदवासिया जीरा मंडी में शुक्रवार को व्यापारियों ने लोहे की सिल्लियों से वजन में हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने वाले ट्रक चालक को पकड़ लिया। व्यापारियों ने जब चालक को पकड़ कर पूछताछ की तो एक अन्य ट्रक का चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। भदवासिया मंडी के व्यापारी हरीश मालपानी ने बताया कि उन्होंने नाेखा मोठ सप्लाई करने के लिए शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट से दो ट्रक चालकों को बुलाया था। दुकान से माल भरते समय ट्रक चालक भीकमकोर निवासी अशोक (20) पुत्र बाबूलाल विश्नोई बार-बार ट्रक के टूल से सामान इधर-उधर कर रहा था। इस पर उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने ट्रक के टूल बॉक्स की तलाशी ली तो उसके पास करीब 20 किलोग्राम वजनी लोहे की सिल्लियां मिलीं। व्यापारियों ने अशोक को पकड़ उसके साथ आए चौखाराम पुत्र मांगीलाल के ट्रक की तलाशी लेने लगे तो चौखाराम मौके से फरार हो गया। व्यापारियों को दोनों ट्रकों से करीब 10 सिल्लियां मिलीं हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर अशोक विश्नोई को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि व्यापारियों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी अशोक।

20 किलो वजनी 10 सिल्लियां बरामद

जीरा मंडी में ट्रक चालक के पास 20 किलो वजनी सिल्लियां मिलीं।

खबरें और भी हैं...