पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संत नामदेव मेले में निकाली शोभायात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| संतनामदेव सिंधी क्षत्रिय पंचायत (ट्रस्ट) की ओर से नामदेव स्मृति महोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। ट्रस्ट व्यवस्थापक डॉ. कांतेश खेतानी ने बताया कि महंत भाऊ कन्हैयालाल, गोस्वामी लक्ष्मण गिरि चंदीराम फूलवानी के सान्निध्य में चौहाबो तीसरा पुलिया स्थित बाबा आंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम की शुरुआत सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. एसडी खेतानी ने ध्वजारोहण से की। शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़, पूर्व डीजीपी जेके बालानी, मुरली गंगवानी, राम तोलानी, प्रेम थदानी, अशोक लालवानी, रामचंद्र चांदवानी, अशोक पारवानी, धीरूभाई गोस्वामी, लक्ष्मीचंद किशनानी, पायल जान्यानी बतौर विशिष्ट अतिथि थे। महोत्सव में शोभायात्रा, संगीत संध्या, भंडारा, आरती सहित अनेक कार्यक्रम हुए। विट्ठल नामदेव ट्रस्ट की ओर से सीमांत लोक संगठन के प्रतिनिधि चेतनदास, सिंधी यूथ वेलफेयर सोसायटी के प्रभु ठारवानी, राजकुमार आसुदानी, समाजसेवी पोहूमल कारानी, स्व. खुशालदास सोलंकी राजू संभवानी को स्व. सांवलदास खेतानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...