पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोधपुर जिलावृत्त में आज होंगी बिजली चौपालें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर जिलावृत्त में आज होंगी बिजली चौपालें

जोधपुर | जोधपुरडिस्कॉम शनिवार को 18 बिजली चौपालें आयोजित करेगा। सब डिवीजन लूणी, बालेसर, मंडोर, देचू, चामू, मथानिया, तिंवरी, बावड़ी, मतोड़ा, ओसियां, बिलाड़ा, पीपाड़ सिटी, बोरुंदा, भोपालगढ़, फलौदी, फलौदी शहर, लोहावट बाप में बिजली चौपालें होगी।

फर्जीसर्टिफिकेट से चुनाव लड़ने पर जवाब-तलब

जोधपुर | हाईकोर्टके न्यायाधीश संगीत लोढ़ा ने एक याचिका विचारार्थ स्वीकार कर सरपंच द्वारा फर्जी सर्टिफिकेट से चुनाव लड़ने के मामले में पंचायतीराज विभाग, कलेक्टर, जिला परिषद सीईओ सरपंच को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। याचिकाकर्ता गेनाराम की ओर से अधिवक्ता अंकुर माथुर ने कोर्ट को बताया कि सरपंच के चुनाव के लिए आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की न्यूनतम योग्यता निर्धारित थी। चौपासनी चारणान ग्राम पंचायत के सरपंच जयनारायण गहलोत ने यह योग्यता हासिल करने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट जारी करवाया।

खबरें और भी हैं...