सिवांची गेट से बकरामंडी तक अतिक्रमण हटाए
अभियान के दौरान एक व्यक्ति सीढ़ियां तोड़ने का विरोध करते हुए दस्ते से उलझ गया।
जोधपुर | नगरनिगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में सिवांची गेट धानमंडी से बकरामंडी तक 50 चबूतरियां आैर दुकानों के आगे लगाए अाठ टिनशेड हटाए। दस्ता जब धर्मपुरा के समीप एक कॉम्पलैक्स के आगे आैर उसके आसपास के मकानों के बाहर बनी सीढ़ियों को तोड़ने लगा तो लोग विरोध पर उतर आए। एकबारगी नौबत हाथापाई तक उतर आई, लेकिन पुलिस ने समझाइश कर प्रदर्शनकारी को शांत किया। निगम ने अभियान के तहत करीब 50 किलो पॉलीथिन भी जब्त की गई।