पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रो. शर्मा फिर आयुर्वेद विवि के कुलपति बने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | प्रो.राधेश्याम शर्मा को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का फिर से कुलपति मनोनीत कर दिया गया है। प्रो. शर्मा ने बताया कि उन्हें राजभवन से जिम्मेदारी सौंपने की सूचना दे दी गई है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। प्रो. शर्मा को पूर्व राज्य सरकार की ओर से 5 वर्ष के लिए इस विश्वविद्यालय का कुलपति मनोनीत किया गया था। उनका कार्यकाल 16 सितंबर 2015 को पूर्ण हो गया था। नए कुलपति के चयन के लिए राज्य सरकार की ओर से कुलपति सर्च कमेटी का गठन किया गया था, लेकिन उनका कार्यकाल पूर्ण होने तक कमेटी की एक भी बैठक नहीं हो पाई। जिसकी वजह से विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल ने आदेश जारी कर आयुर्वेद विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजय दीक्षित को अग्रिम आदेश तक कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया था। दीक्षित ने जयपुर में ही 17 सितंबर 2015 को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कुलपति सर्च कमेटी ने कुछ सप्ताह पूर्व बैठक कर पेनल कुलाधिपति को सौंप दिया था। जिसके आधार पर उन्हें ये जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि इसका आदेश अभी प्रो. शर्मा को नहीं मिला है, लेकिन उन्हें इसकी सूचना राजभवन से दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...