नाबालिग ने फेसबुक फ्रेंड और विवाहिता ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
जोधपुर | पहाड़गंज2 में रहने वाली 17 साल की किशोरी ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी कि चार साल पहले उसकी फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। जिसने खुद का नाम नागौर का गोटन निवासी कंवराज सिंह बताया था। दोस्ती के डेढ़ माह बाद उसने उसे भोमियाजी के मंदिर बुलाया था, जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय पिलाकर उसके अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। छात्रा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ मगजी की घाटी में रहने वाली एक विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि गत 29 जनवरी को उसके पति काम पर और बच्चें स्कूल गए हुए थे। इस दौरान पड़ोसी पदमाराम ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।