पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • शादी में फायरिंग शिकायत मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई

शादी में फायरिंग शिकायत मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में अपने दोस्त के शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायरिंग करने वाले शिवसेना के जिला प्रमुख नेमाराम पटेल के मामले शिकायत मिलने पर पुलिस आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करेगी। डीसीपी(पश्चिम) समीर सिंह ने बताया कि नेमाराम के खिलाफ शिकायत मिलती है, उसके पास आर्म्स लाइसेंस की जांच की जाएगी। आर्म्स लाइसेंस नहीं मिलने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में शिवसेना जिला प्रमुख बने नेमाराम पटेल ने अपने दोस्त की शादी में उस समय दो-तीन बार फायरिंग की जब दुल्हे सहित कई दोस्त डांस कर रहे थे। हालांकि फायरिंग से कोई नुकसान नहीं हुआ। नेमाराम के अनुसार दोस्त की शादी में उसने एयरगन से हवाई फायरिंग की थी।

13 फरवरी को प्रकाशित खबर

खबरें और भी हैं...