न्यायिक कर्मचारी संघ की आमसभा आज
न्यायिक कर्मचारी संघ की आमसभा आज
जोधपुर. न्यायिककर्मचारी संघ, जोधपुर महानगर एवं जोधपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई, जिसमें रविवार को राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशभर से आने वाले कर्मचारियों के स्वागत का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सीपी कल्ला ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे कायमखानी हॉस्टल, शिप हाउस में आमसभा होगी, साथ ही प्रदेश कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन दिया जाएगा।