पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे| हड़ताल के लिए 98% कर्मचारी सहमत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से जोधपुर मंडल में हड़ताल की जाए या नहीं की जाए इस पर फैसला करने के लिए करवाए गए मतदान में 98 फीसदी कर्मचारियों ने हड़ताल के लिए सहमति दे दी है।

यूनियन के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि रेलवे कर्मचारी लंबे समय से रेल मंत्रालय भारत सरकार से अपनी वाजिब मांगों पर कार्रवाई की गुहार कर रहे हैं लेकिन रेलवे प्रबंधन कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक रुख नहीं रख रहा है। प्रबंधन के ऐसा रवैया रखने के कारण ही संगठनों ने हड़ताल पर जाने से पहले कर्मचारियों की सहमति लेने के लिए मतदान करवाया था। मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने बताया कि कर्मचारियों से मिले समर्थन के बाद अब 11 अप्रैल से हड़ताल पर जाने की राह आसान हो गई है।

खबरें और भी हैं...