पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महापौर आयुक्त ने गुलाब सागर में चलाई कचरा गाड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय स्वच्छता कार्यक्रम के तहत शनिवार को गुलाब सागर की सफाई का अभियान चलाया गया। जलस्रोतों की बदहाल स्थिति को सुधारने के क्रम में गुलाब सागर को शामिल किया गया था। महापौर घनश्याम आेझा आयुक्त हरिसिंह राठौड़ ने आम जनता के साथ गुलाब सागर की सफाई की। इस दौरान महापौर आयुक्त ने फावड़ा चलाया। कचरे की तगारी उठाई आैर कचरे से भरी गाड़ी को भी चलाया। इस दौरान एनजीओ, सामाजिक संगठनों स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी गुलाब सागर नहर की सफाई की। अभियान के दौरान नहर का नक्शा ही बदल गया। अभियान के दौरान एक निजी फर्म ने कचरा पात्र भी भेंट किए। अभियान में करीब 300 लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें स्काउट गाइड के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

महापौर-आयुक्तके साथ निकल गए सफाई कर्मचारी

महापौरआयुक्त ने आधे घंटे तक कचरा उठाया, सफाई की। इसके बाद दोनों वहां से रवाना हो गए। उनके जाने के तत्काल बाद अधिकांश सफाई कर्मचारी भी सफाई का काम बीच में छोड़कर चले गए। उनके जाने के बावजूद स्काउट गाइड के कार्यकर्ता, एनजीओ मोहल्ले के लोगों ने सफाई का काम जारी रखा।

खबरें और भी हैं...