नशे में दौड़ा रहा था बस, गड्ढे में गिरने से 14 मुसाफिर भर्ती
सदर थाना क्षेत्र के खैरवा के निकट शनिवार को देवगढ़ से पाली आर रही निजी बस गड्ढे में गिरने से 14 यात्री घायल हो गए, वहीं एक गंभीर रूप से घायल महिला को जोधपुर रैफर किया गया। घायलों को एंबुलेंस और जीप से बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार निजी बस चालक करीब 60 सवारियों को देवगढ़ से पाली ला रहा था।
शराब के नशे में बस चला रहे चालक से एक मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई और 5 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में नर्मदा प|ी चंपालाल, जमना प|ी घीसाराम, दिलीप कुमार पुत्र बोलाराम, भूमि प|ी भूंडाराम, पानी प|ी पूनाराम, मुमताज प|ी इंसाफ, रोशन बानो प|ी मोइनुद्दीन, भावना प|ी राधेश्याम, नारायणी देवी प|ी मदनलाल, शोभा कंवर प|ी बलवीर सिंह, रूमीका बानो प|ी दाऊद हुसैन, अंतर कंवर प|ी सवाईसिंह और कमला पुत्री भूंडाराम घायल हो गए। इनमे से एक मरीज को जोधपुर रैफर किया गया है।