जोधपुर- दो दिन के दौरे पर पहुंची मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 14 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर जोधपुर आएंगी। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राजे 14 फरवरी को दोपहर दो बजे जोधपुर पहुंचेंगी। वे दोपहर 3:30 बजे राजस्थान स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट जज काडर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगी। वे फैकल्टी गेस्ट हाउस का उद्घाटन भी करेंगी। इसके बाद यहां रात्रि विश्राम करेंगी और अगले दिन सुबह 10 बजे जोधपुर संभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगी।