सेतरावा | जोधपुर-जैसलमेरहाईवे पर सेतरावा से 6 किमी दूरी विरमदेवगढ़
सेतरावा | जोधपुर-जैसलमेरहाईवे पर सेतरावा से 6 किमी दूरी विरमदेवगढ़ सरहद में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बच्ची घायल हो गई। फलौदी निवासी संतू पुत्री राणाराम उम्र 6 साल अपने पिता के साथ हाईवे पार कर रही थी। उस समय देचू की तरफ से रही कार ने उसे टक्कर मार दी। ड्राइवर कार को भगा कर ले गया। टक्कर से बच्ची के सिर में चोट आईं। ग्रामीणों की मदद से बच्ची को सेतरावा के स्वास्थ केंद्र लाया गया, उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्ची घायल