पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नील गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक पलटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीकमकोर | पंचायतसमिति लोहावट की ग्राम पंचायत इंदों की ढाणी से गुजरने वाले स्टेट हाइवे पर शुक्रवार दोपहर को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक फरसराम सियाग निवासी चाडी ने बताया कि वह ट्रक में मेथी भर कर फलौदी से जोधपुर मंडी जा रहा था। इंदों की ढाणी हाइवे पर एक नील गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों और क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क से हटा कर यातायात सुचारू किया गया।

भीकमकोर। पलटा हुआ ट्रक

खबरें और भी हैं...