ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
दांतीवाड़ा के फांटा के पास हुआ हादसा
भास्करन्यूज | डांगियावास
क्षेत्रके जयपुर रोड पर दांतीवाड़ा फांटे के समीप गुरुवार रात करीब 12 बजे जोधपुर से पीपाड़ की ओर जा रहे पत्थर से भरे ट्रक ने माेटरसाइकिल सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। इससे दोनों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
डांगियावास थानाधिकारी रामसिंह पूनिया ने बताया कि रमेश (26) पुत्र सादुलराम सांसी निवासी दांतीवाड़ा राजूराम (26) पुत्र रतनाराम सांसी निवासी सेनणी पुलिस थाना भाउन्डा नागौर पीपाड़ के जसपाली गांव में शादी समारोह से अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव दांतीवाड़ा जा रहे थे। इस दौरान दांतीवाड़ा फांटे के पास जोधपुर से पीपाड़ की आेर जा रहे पत्थरों से भरे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डांगियावास पुलिस ने 108 एंबुलेंस से मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह डांगियावास पुलिस ने पोस्टमार्टम के बिना शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।