पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • शिवसेना के जिला प्रमुख ने दोस्त की शादी में पिस्टल से की हवाई फायरिंग

शिवसेना के जिला प्रमुख ने दोस्त की शादी में पिस्टल से की हवाई फायरिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायरिंग का पूरा वीडियो दैनिक भास्कर के पास है। इसमें नेमाराम कई बार फायरिंग करते दिख रहे हैं। जिस पर दूल्हे सहित उनके दोस्त भी डांस कर रहे हैं।

क्राइम रिपोर्टर. जोधपुर| करीबदो महीने पहले शिवसेना के जिला प्रमुख नेमाराम पटेल ने हाल ही में अपने दोस्त की बारात में पिस्टल से खूब हवाई फायरिंग की। गनीमत रही कि इसमें किसी को चोट नहीं लगी। पूछने पर नेमाराम ने बताया कि दोस्त की शादी थी तो एयरगन से हवाई फायरिंग की थी। आर्म्स लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने पास कोई आर्म्स लाइसेंस नहीं होना बताया और फोन काट दिया। उन्होंने पिस्टल को लोड कर दो से तीन बार हवाई फायरिंग की। डीसीपी (पश्चिम) समीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर नेमाराम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। नेमाराम करीब दो माह पहले शिवसेना के जिला प्रमुख बने थे।

हमलेके मामले हैं दर्ज

30जनवरी को रामदेव गौड़ ने नेमाराम उसके साथियों के खिलाफ गंगेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मारपीट जानलेवा हमला करने का मामला शास्त्रीनगर थाने में दर्ज करवाया था।

खबरें और भी हैं...