पटवारी भर्ती परीक्षा आज| 54,695अभ्यर्थियों के लिए 190 परीक्षा केंद्र
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर| राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से पटवारी सीधी भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा शनिवार को होगी। इसमें 54 हजार 695 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 190 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाली इस परीक्षा के लिए 2498 वीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा समन्वयक एडीएम सिटी अजरा परवीन ने बताया कि परीक्षार्थियों को सुबह 10.30 बजे तक आवश्यक रूप से केंद्र पर उपस्थित होना होगा। कंट्रोल रूम के टेलीफोन 0291-2650316 पर संपर्क किया जा सकता है।
रोडवेज| बाड़मेरके लिए पहली बस 5 बजे से
जोधपुरऔर बाड़मेर डिपो में शनिवार को हर आधे घंटे बाद चलने वाली बसों के अलावा जरूरत और यात्रीभार बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलेंगी। पहली बस सुबह 5 बजे मिलेगी। पीपाड़, बिलाड़ा और नागौर के लिए भी बसें चलाई जाएगी।
रेलवे|दोस्पेशल ट्रेनें चलेंगी
बाड़मेर-भगतकी कोठी-जोधपुर तथा जोधपुर-नागौर के बीच आज स्पेशल किराया ट्रेन चलेगी। जोधपुर से ट्रेन शनिवार सुबह 6:45 बजे रवाना होकर 10:05 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। वापसी में वहां से अपराह्न 4 बजे रवाना होकर शाम 07:25 बजे भगत की कोठी आएगी। इसी तरह ट्रेन नं. 04801 जोधपुर से शनिवार अपराह्न 4:10 बजे रवाना होकर शाम 6:55 बजे नागौर पहुंचेगी।