कर्मचारी यूनियन का शपथ ग्रहण आज
कर्मचारी यूनियन का शपथ ग्रहण आज
जोधपुर|जेएनवीयूकर्मचारीसंघ का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय स्थित बृहस्पति सभागार में आयोजित किया जाएगा। यूनियन के अध्यक्ष अनिल पंवार ने बताया कि कार्यक्रम में जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस मौके अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पाली सांसद पीपी चौधरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएनवीयू कुलपति प्रो. आरपी सिंह करेंगे। इस आयोजन के बाद कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस समारोह में जेएनवीयू कुलसचिव गोविंद सिंह चारण, वित्त नियंत्रक आबिद खान, विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत व्यास, संयोजक मोहन सिंह भाटी, महामंत्री विजयसिंह शेखावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत, मोहमद मुश्तफा सहित भी मौजूद रहेंगे।