तीन बदमाशों ने दो एटीएम में किया चोरी का प्रयास, बैंक में युवक के बैग से पांच लाख पार
शहरमें बासनी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सालावास रोड मेघवालों की ढाणी में एसबीआई के दो एटीएम से चोरी का प्रयास किया। लोगों की सजगता के चलते बदमाशों को मौके से भागना पड़ा। बासनी थाना एसआई देवाराम ने बताया कि गुरुवार देर रात लोगों ने दो एटीएम में चोरी के प्रयास की सूचना दी। बदमाश पहले सालावास रोड स्थित एसबीआई एटीएम पर लगे कैमरे को तोड़ अंदर घुसे। उन्होंने एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन एटीएम नहीं खुल पाया। इसके बाद उन्होंने यहां से करीब तीन किलोमीटर दूर मेघवालों की ढाणी में स्थित एसबीआई के एटीएम को चाबी से खोलने का प्रयास किया, लेकिन खोल नहीं पाए। इसी दौरान लोगों ने बदमाशों को देखा और चिल्लाए तो वे बाइक पर भाग गए। पुलिस ने एंफेसिस पेमेंट मैनेज्ड सर्विस कंपनी के सीनियर डिस्ट्रिक्ट एग्जिक्यूटिव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बदमाशों की तलाश कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया आरोपी।
सालावास रोड पर तोड़फोड़ के बाद क्षतिग्रस्त एटीएम।