महेश स्कूल में आयोजित गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित विद्यार्थी उनके परिजन एवं टीचर।
जोधपुर | राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाली जिले की 3 हजार 419 बालिकाओं को शुक्रवार को गार्गी पुरस्कार से नवाजा गया। यह समारोह सिवांची गेट स्थित महेश सीनियर सैकंडरी स्कूल में हुआ।
डीईअो माध्यमिक प्रथम दिनेश्वर पुरोहित ने बताया कि दसवीं की छात्राओं को प्रथम किस्त के रूप में तीन हजार रुपए का चेक आैर प्रमाण-पत्र और बारहवीं कक्षा की छात्राओं को द्वितीय किस्त के रूप में पांच हजार रुपए का चेक प्रमाण-पत्र दिया गया। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी माध्यमिक अोमप्रकाश चारण ने बताया कि यह समारोह जिले की 16 पंचायत समितियों में भी ब्लॉकवार आयोजित हुआ। महेश स्कूल में हुए समारोह में विधायक सूर्यकांता व्यास कैलाश भंसाली, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, उपनिदेशक माध्यमिक नूतनबाला कपिला, डीईओ द्वितीय लक्ष्मीदेवी, एडीईओ मंगलाराम मेघवाल, विनिता सांखला, समाजसेवी हरिगोपाल राठी मौजूद थे। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों की बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर रहने वाली बालिकाओं को इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड से नवाजा गया। वहीं जिला विधिक सेवा समिति की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय रहने वाले बच्चों को गोल्ड, सिल्वर ब्रोंज मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह में मृदुल दवे, जगदीश गौड़, अरुण, विजय आर्य, कुलदीप पुरोहित, अशोक भाटी, पुखराज गहलोत, राधेश्याम, पुखराज गहलोत, अमन परिहार, जितेंद्र राखेचा, सुनील कच्छवाह, रौनकसिंह सांखला, दीपक चौहान, अजय, मोहित, प्रकाशचंद्र, शैलेंद्र, राजेंद्र बिस्सा, राकेश पुरोहित, अनिल, मनोहरलाल ने सेवाएं दी।
दसवीं बाहरवीं की 75 प्रतिशत अंक लाने वाले बालिकाओं को िदए चेक
3419 छात्राओं को मिला गार्गी पुरस्कार