पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्पोर्ट्स वीक में स्टूडेंट्स ने लगाई दौड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| दिल्लीपब्लिक स्कूल में शुक्रवार को खेलकूद सप्ताह का समापन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व छात्र एवं उद्योगपति मुकुल काबरा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं के छात्रों के लिए सौ मीटर, स्ट्रेट रेस, होप एंड जंप, थ्री लेग्स रेस, बेटन रिले रेस, सेक रिले रेस, बलून रेस सहित खेलकूद सप्ताह में करीब 72 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने 72 स्वर्ण पदक, 72 रजत पदक 72 कांस्य पदक दिए गए। प्राचार्य बीएस यादव ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में खेल को अनिवार्य रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...