पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता कल
जोधपुर| जिलापॉवर लिफ्टिंग संघ और विक्ट्री हेल्थ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 16 फरवरी को चांदपोल स्थित शिवबाड़ी में सीनियर और मास्टर पुरुष एवं महिला बेंच प्रेस पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संघ के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में जोधपुर जिले से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके वर्ग में 40 वर्ग से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों को आयु प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रात: खिलाड़ियों का वेट लिया जाएगा। इसके बाद 11 बजे से प्रतियोगिता शुरू की जाएगी।