न्यूज ब्रीफ
अंबेनगर में रविवार को भादरिया राय आईमाता का मेला भरा जाएगा। पुजारी राजू गिरी ने बताया कि सुबह सवा सात बजे माताजी को निज भोग लगाया जाएगा। आठ बजे आरती होगी। दिन में श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहेगा।
नाथड़ाऊ-ईमानदारी का परिचय दिया, 21 सौ रुपए लौटाए
ग्रामनाथड़ाऊ बस स्टैंड के पास बुधवार शाम को नाथड़ाऊ निवासी आदूराम लोहार को एक पॉकेट मिला इसमें 2100 रुपए थे। उन्होंने अपने पास रख लिया। इसके तीन दिन बाद चुनाराम सुथार भेड़ यहां आए। उन्होंने बताया कि मेरे पैसे का पॉकेट गिर गया। यह बात सुनकर आदूराम लोहार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसका पॉकेट 2100 रुपए वापस दे दिए। इस मौके पर देवाराम, भीखाराम, हरीश सोनी आदि ग्रामीणों ने उसको धन्यवाद दिया।
भीकमकोर-राष्ट्रीय पक्षी मोर की टक्कर लगने से मौत
ग्रामपंचायत भीकमकोर से गुजरने वाले जोधपुर-फलौदी स्टेट हाइवे पर शनिवार की दोपहर को एक बोलेरो कैंपर गाड़ी ने एक मोर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन्य जीव प्रेमी श्रवण माली ने बताया कि मोर सड़क से गुजर रहा था। तभी एक बोलेरो कैंपर गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे मोर की मौके पर ही मौत हो गई। वन्य जीव प्रेमियों ने मिलकर मोर की अंत्येष्टि की।
देणोक-दोसाल सूखा पड़ा जीएलआर
कस्बेके इंदों का बास ग्राम पंचायत में परिहारों की ढाणी के अंतर्गत स्थित सुथारों की ढाणी का जीएलआर दो सालों से अधिक समय से सूखा पड़ा है। स्थानीय वाशिंदों ने बताया कि उक्त जीएलआर में गोगा नाडा ट्यूबवैल से कनेक्ट हो रखा है, लेकिन पिछले दो सालों से पानी नहीं रहा है। महंगे दाम देकर टैंकर द्वारा पानी डलवाना पड़ रहा है जो बहुत महंगा साबित हो रहा है। इस दौरान वाशिंदों में काफी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि तुरंत जल सप्लाई शुरू नहीं हुई तो जलदाय विभाग खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
बोरुंदाआंचलिक- कड़ी मेहनत कर बेहतर परिणाम प्राप्त करें : चौधरी
निकटवर्तीखारिया खंगार की पूर्व सरपंच प्रमिला चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। पूर्व सरपंच प्रमिला चौधरी राउमावि में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि बेहतर परिणामों के लिए कड़ी मेहनत लगन की जरूरत होती है। कठोर मेहनत के मुताबिक परिणाम का फल भी अच्छा रहता है। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक हस्तीमल भाटी ने कहा कि परीक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए रोजाना विषयवार समय सारणी बनाकर प्रत्येक विषयों को महत्व देते हुए कड़ी मेहनत करें। इस दौरान पूर्व सरपंच ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के रूप में नकद राशि भी प्रदान की। वहीं नव सत्र में अच्छे अंक प्राप्त करवाने वालों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुनिता थानवी, मनीराम रलिया, लुंबाराम, दिनेश सब्रवाल, हनुमान विश्नोई सहित कई अभिभावक ग्रामीणों के साथ सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
सेतरावा-चार महीने से नलकूप बंद, ग्रामीण परेशान
सेतरावाके निकटवर्ती आसरलाई गांव के राजस्व गांव दौलत गौगानगर में पिछले चार महीनों से नलकूप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पानी की समस्या से झुंझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की नलकूप खराब होने की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों को करने के बाद भी अभी तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ है। जल्द ही इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीणों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
सेतरावा-सूरजमल फाउंडेशन की कार्यकारिणी गठित
सेतरावाके विरमदेवगढ गांव के जाटों के बेरा स्थित सभा भवन में बैठक आयोजित कर विरमदेवगढ जैतसर ग्राम इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। लक्ष्मण राम ने बताया बैठक में उपस्थित ग्रामीणों की सर्वसम्मति से विरमदेवगढ की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष उदाराम भांभु, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीयाराम नैण, उपाध्यक्ष पदमाराम साई जैतसर गांव के लिए अध्यक्ष चुनाराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणाराम, उपाध्यक्ष आसूराम सहित 11 सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत की गई।
पीपाड़-पैराटीचर्स शिक्षाकर्मियों की बैठक 14 को
राजस्थानपैराटीचर्स शिक्षाकर्मी संयुक्त संघर्ष समिति जिला जोधपुर की बैठक 14 फरवरी को जोधपुर के पावटा स्थित भगवान महावीर उद्यान में आयोजित होगी। बैठक का आयोजन प्रदेश संयोजक आनंद सिंह नरूका, जिला संयोजक सरदार बंजारा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में विद्यालय सहायक भर्ती काे लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।