शहरवासियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
रोटरी क्लब, रोटरी क्लब मिड टाउन रोटरी पद्मिनी, रोटरी राउड टाउन ने मोमबत्ती जला शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर रोटरी गर्वनर अनिल बेनीवाल, भरत कनुगा, संजय गुप्ता, नितिका डागा, त्रिदीप सिंघवी अन्य सदस्य उपस्थित थे। उधर, जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों सदस्यों ने शनिवार को सियाचीन में देश की रक्षार्थ जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसोसिएशन के प्रतिनिधि राजेश कालानी ने बताया कि शाम को ट्रांसपोर्ट नगर बासनी स्थित लालबहादुर शास्त्री पार्क में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर सुरेश करवा, महीराम विश्नोई, राधेश्याम डागा, निर्मल कुमार अग्रवाल तरुण गहलोत, रामस्वरूप शर्मा, प्रेमचंद बोथरा, घनश्याम शर्मा, अलीम खान, नंदकिशोर सैन सवाईसिंह राजगुरु सहित अनेक लोग उपस्थित थे।