बड़गूजर जार के जिलाध्यक्ष मनोनीत
जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेश नेतृत्व ने जोधपुर जिले के सदस्यों और वरिष्ठ पत्रकारों की भावना को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पत्रकार देवीसिंह बड़गूजर को जोधपुर जिला जार का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जार के प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने देवीसिंह बड़गूजर की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश महामंत्री घनश्याम बाघी ने बड़गूजर को सभी सदस्यों की राय से नई कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश भी प्रदान किए हैं।