कई महीनों से छुट्टी पर गए दो सबइंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
जोधपुर. पुलिसकमिश्नर अशोक राठौड़ ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर डेढ़ माह से छुट्टी पर चल रहे बासनी थाना में मधुबन चौकी प्रभारी एसआई राणसिंह रातानाडा थाने में चार माह से छुट्टी पर गए सब इंसपेक्टर जितेंद्रसिंह को सस्पेंड कर दिया है। दोनों सब इंस्पेक्टर के निलंबन काल में रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्यालय रहेगा। वहीं दूसरी तरफ सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे हैं और अभी वे बीमारी के कारण मेडिकल लीव पर गए थे। बासनी थाना में मधुबन चौकी प्रभारी के पद पर कार्यरत सब इंसपेक्टर राणसिंह गत 21 दिसंबर से छुट्टी पर गए हुए थे। वहीं दूसरी तरफ रातानाडा थाना में सब इंसपेक्टर जितेंद्रसिंह गत वर्ष 2 अक्टूबर से छुट्टी पर हैं। दोनों सब इंस्पेक्टर के वापस ड्यूटी पर नहीं आने के कारण पुलिस कमिश्नर ने राजस्थान असैनिक सेवाएं नियम 1958 के नियम 13 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर उन्हें सस्पेंड कर दिया।