पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • रिफाइनरी मुद्दे पर नहीं मिला कांग्रेस को जनसमर्थन : भाजपा

रिफाइनरी मुद्दे पर नहीं मिला कांग्रेस को जनसमर्थन : भाजपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर. भाजपाने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रायोजित रिफाइनरी को लेकर अनर्गल, भ्रमित करने वाले धरने को जनता का साथ नहीं मिला। धरना पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुआ है।

राजस्थान लघु उद्योग विकास बोर्ड के चेयरमैन मेघराज लोहिया, महापौर घनश्याम आेझा भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने संयुक्त बयान जारी कर कांग्रेस द्वारा रिफाइनरी के मुद्दे का राजनीतिकरण करने के प्रयासों की निंदा की। इन नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की अपने शासनकाल में केंद्र से लेकर राज्य स्थानीय निकायों तक घोटालेबाजों की सरकार के रूप पहचान कायम हुई। जेडीए में हुए घोटालों की जांच एसीबी कर रही है। इसी जांच को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस का अशोक गहलोत खेमा अपनी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता को भी भ्रमित कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रिफाइनरी की स्थापना राज्य हित को साधते हुए करने के लिए संकल्पबद्ध है, परंतु पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए अदूरदर्शी निर्णय इसमें बाधक है। लोहिया ने कहा कि गहलोत के नेतृत्व में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य को विरासत में कर्ज में डूबी हुई अर्थव्यवस्था दी। इस सरकार ने 2 लाख 10 हजार करोड़ का कर्जा इस सरकार के लिए चुकाने की बड़ी चुनौती छोड़ी थी, लेकिन वसुंधरा राजे के अथक प्रयासों से इन दो साल में विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।

खबरें और भी हैं...