पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जल स्वावलंबन योजना में अभियंताओं का ग्रुप गुणवत्ता पर रखेगा नजर

जल स्वावलंबन योजना में अभियंताओं का ग्रुप गुणवत्ता पर रखेगा नजर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य सचिव सी­एस­ राजन ने शनिवार को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी कलेक्टर बिष्णुचरण मल्लिक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि यह अभियान भविष्य में बहुउपयोगी साबित होगा, इसलिए शुरू से ही इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखें। कलेक्टर विशेष रूप से ध्यान रखें कि इस कार्य के लिए शीघ्र ही प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति जारी हो जाए। अपने-अपने जिले में गांवों के अनुसार श्रमिक लगाएं। तकनीकी सहयोग के लिए विभिन्न संबंधित विभागों के अभियंताओं का एक ग्रुप बनाकर कार्य की गुणवत्ता सहजता का विशेष ध्यान रखा जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एडीएम प्रथम अरुण कुमार हसीजा, एडीएम द्वितीय मानाराम पटेल, सीईओ जिला परिषद अरुण कुमार पुरोहित सहित पीएचईडी, सिंचाई, वन, वाटर शैड, कृषि अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बैठक में अफसरों से कहा-स्वीकृतियां जल्दी जारी करें

कलेक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के संबंध में शनिवार को जोधपुर कलेक्ट्रेट में बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना मुख्यमंत्री जल संबंधी सभी कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां शीघ्र जारी कर कार्य शुरू करवाएं। इसमें प्रबंधन, कुशलता, जागरूकता, तकनीकी प्रशासनिक सुदृढ़ता के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

खबरें और भी हैं...