न्यायिक अधिकारियों को डीएनए फिंगर प्रिंट जांच की दी ट्रेनिंग
लीगल रिपोर्टर.जोधपुर| राजस्थानराज्य न्यायिक अकादमी के तत्वावधान में जिला न्यायाधीश कैडर के न्यायिक अधिकारियों का शनिवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। \\\"आपराधिक न्यायिक प्रणाली एवं उसमें विचारण न्यायाधीश की भूमिका\\\' विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन डीजे स्तर के न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट के अलग-अलग न्यायाधीशों ने प्रशिक्षण दिया। कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आरएस चौहान ने डीएनए, फिंगर प्रिंट तथा नार्को टेस्ट सहित अन्य विषय पर न्यायाधीशों को प्रशिक्षण दियाा। इसी तरह पीजीआई चंडीगढ़ से आए एक्सपर्ट डॉ. आशीष भल्ला ने ऑर्गेनिक इन आर्गेनिक पॉइजन आदि से जुड़े विषय प्रशिक्षण दिया। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता ने भी प्रशिक्षण दिया। एकेडमी के अध्यक्ष राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश गोविंद माथुर, निदेशक बलदेवराम चौधरी सहित विभिन्न न्यायाधीश मौजूद थे। अतिरिक्त निदेशक राजनंदिनी व्यास ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े नौ बजे सीआरपीसी तथा फोरेंसिक साइंस से जुड़े पोस्टमार्टम आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साढ़े तीन बजे होेने वाले समारोह की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री होंगी। हाईकोर्ट के एक्टिंग सीजे अजीतसिंह, प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी, अकादमी अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट न्यायाधीश गोविंद माथुर सहित मुख्य पीठ जयपुर पीठ के न्यायाधीश मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री रविवार को एकेडमी में ही फैकल्टी गेस्ट हाउस का भी उद्धाटन करेगी।