बच्चों ने की माता-पिता की पूजा
जोधपुर| हनुवंतचौपासनी स्कूल में योग वेदांत सेवा समिति की ओर से मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन किया और आरती उतारी। कार्यक्रम में उस समय सबकी आखें नम हो गई जब फ़र्स्ट स्टेंडर्ड के नरेश और क्लास थर्ड में पढ़ रही हर्षिता ने अपने पिता जयप्रकाश गहलोत मां का पूजन किया। गहलोत और उनकी प|ी दृष्टिहीन है और बच्चे उनका हाथ पकड़कर माथे पर तिलक लगवा रहे थे। पूजन के बाद जब दोनों बच्चे अपने माता-पिता के गले लगे तो उनकी खुशी छलक पड़ी। प्रिंसिपल सीमा डे ने बताया कि दोनों बच्चे क्लास में अव्वल हैं और दृष्टिहीन होने के बावजूद गहलोत दंपत्ति हर पीटीएम में भाग लेते है।