बिलाड़ा- स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग
बिलाड़ा- स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग
नगरकी अरुणोदय इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को स्पोर्ट्स-डे के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह से विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों में भाग लिया। निदेशक रमा मुखर्जी ने कहा कि विद्यार्थी के लिए सिर्फ शिक्षा प्राप्त करना ही आज के दौरान पर्याप्त नहीं है। आज का विद्यार्थी शिक्षा के साथ विभिन्न प्रकार की सहशैक्षणिक गतिविधियां जैसे खेलकूद, निबंध, चित्रकला आदि में भाग लेना चाहिए। इससे विद्यार्थी का मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है। सुखाराम पटेल ने बताया की स्पोर्ट्स-डे पर स्पून रेस, जलेबी कूद, बकेट फीलिंग, बाधा रेस, साइकिल रेस सहित विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पुष्पलता सिसोदिया, सोनिका सिंह, गणपत चौहान सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।
पंडितजीकी ढाणी- स्वर्णपदक विजेता पूजा का गांव में किया स्वागत
हिमाचलप्रदेशके बिलासपुर में आयोजित फ्लॉरबॉल की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्णपदक जीत कर गुरुवार को अपने गांव पहुंची पूजा पारीक का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। दो फरवरी से सात फरवरी तक चली इस चैम्पियनशिप में राजस्थान की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में जोधपुर की तीन खिलाड़ी शामिल हुई। जिनमें से पूजा पारीक पूनम भाटी ने स्वर्ण पदक जीता। जोधपुर के नवज्योति मनोविकास केंद्र में अध्ययनरत थोब ग्राम पंचायत के राजस्व गांव जसनाथपुरा निवासी पूजा पारीक अपने पिता प्रभुलाल पारीक के साथ गुरुवार को अपने गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया तथा इसके लिए स्पेशल ओलंपिक के मास्टर ट्रेनर महेश कुमार महिला टीम कोच जयश्री का आभार जताया। इस अवसर पर किसान नेता गोपाराम जाजड़ा, भंवराराम सींवर, तरुण स्कूल के भींयाराम पूनिया, शिक्षक ईश्वरलाल जाणी, भींयाराम माचरा, व्यापार मंडल के देवाराम जाजड़ा, बालाराम भाकर, नानक माचरा सहित उपस्थित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बालिका को प्रोत्साहन राशि देकर बधाई दी।
ओसियांआंचलिक- पांच दिवसीय इंटर प्रतियोगिता का समापन आज
कस्बेके बाहर थार स्कूल में चल रही पांच दिवसीय इंटर प्रतियोगिता का समापन शनिवार को डॉ. पवित्रा विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में होगा। प्रिंसिपल जयसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता समापन पर ग्राम पंचायत ओसियां के सरपंच श्यामलाल ओझा, पूर्व सरपंच भगवानदास राठी, किसान नेता जसाराम जाणी, पूर्व उप सरपंच ओमसिंह भाटी, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष जगराम विश्नोई, डिस्कॉम एईएन जवरीलाल चौधरी के आतिथ्य में होगा। प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को वॉलीबॉल सहित अनेक प्रतियोगिताएं खेली गई। शनिवार को फाइनल मैच खेले जाएंगे।