पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • बीस गांवों को जोड़ने वाली दस किमी सड़क के डामरीकरण की स्वीकृति

बीस गांवों को जोड़ने वाली दस किमी सड़क के डामरीकरण की स्वीकृति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसे बिराई होकर अन्य 20 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क के कई वर्षों के इंतजार के बाद डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी हुई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सरपंच भागूराम सांखला के अथक प्रयास से जोधपुर विकास प्राधिकरण से 2 करोड़ 90 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। इसके लिए पिछले दिनों जोधपुर दौरे पर आईं मुख्यमंत्री वसुधरा राजे से भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की थी।

गौरतलब है कि वर्तमान सरकार के पूर्व कार्यकाल में स्थानीय प्रतिनिधियों ने इस सड़क के डामरीकरण की मांग की थी। वही पूर्व मुख्यमंत्री ने बावड़ी दौरे के दौरान इस सड़क को जेडीए से स्वीकृति दिला कर शिलान्यास भी किया था। लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा शिलान्यास पट्टिका को तोड़ कर अन्यत्र फेंक दिया गया। वहीं सरकार बदलने के साथ ही जेडीए ने वित्त की कमी बता कर टेंडर निरस्त कर दिया। कई वर्षों बाद कस्बे में आवागमन के लिए सड़क के डामरीकरण होने को लेकर कानाराम सांखला, सुनील गर्ग सहित कई लोगों ने मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, सांसद पीपी चौधरी एवं क्षेत्रीय विधायक कमसा मेघवाल का आभार व्यक्त किया। जेडीए संभागीय आयुक्त उत्तर जोगाराम सुथार ने कहा कि सड़क के डामरीकरण का कार्य करवाने के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। कुछ ही दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...